पुस्तकालय सम्बन्धी आवश्यक नियम

image

1. प्रत्येक छात्र विद्यालय में प्रवेश पाने के पश्चात् पुस्तकालय का फार्म भरकर मय फोटो के पुस्तकालय में जमा कर देगा | छात्र को पुस्तकालय कार्ड अगले दिन दिया जायेगा |
2. छात्रों को पुस्तकें एक समय में निम्न प्रकार दी जायेगी - स्नातक छात्र -दो पुस्तकें स्नातकोत्तर - दो पुस्तकें
3. पुस्तकालय से ली हुई पुस्तकें १५ दिन के उपरान्त पुस्तकालय लौटना आवश्यक है, अन्यथा ५० पेसे प्रतिदिन प्रति पुस्तक अर्थदण्ड देना होगा |
4. पुस्तकालय से पुस्तकें प्राप्त करने के लिये एक दिन पूर्व मांग पत्र (Demand Slip) पुस्तकालय काउन्टर पर भरकर देना होगा | दूसरे दिन पुस्तकें काउन्टर से मिल सकेंगी |
5. पुस्तकें लेते समय छात्रों को पुस्तकों की भलीभांति जांच कर लेनी चाहिए यदि पुस्तकें लौटते समय फटी पायी जाती हैं तो उन पुस्तकों का पूरा मूल्य छात्र को देना होगा |
6. परीक्षा प्रारम्भ होने के १५ दिन पूर्व सभी पुस्तकें पुस्तकालय में लौटा देनी चाहिए अन्यथा छात्र को परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया जायेगा |
7. बी०ए० प्रथम वर्ष व एम०ए० पूर्वार्द्ध के छात्रों को सोमवार, मंगलवार व बुधवार को तथा बी०ए० द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एम०ए० उत्तरार्द्ध को गुरूवार, शुक्रवार तथा शनिवार को पुस्तकें निर्गत की जायेंगी |
8. एम०ए० तथा बी०ए० के विद्यार्थी अपने निधारित दिनों में निम्नलिखित व्यवस्था के अनुसार पुस्तकालय से पुस्तकों का आदान प्रदान कर सकेंगे | एम०ए० - प्रात: १०.३० से १.३० बजे तक बी०ए० - प्रात: ११.३० से २.०० बजे तक
9. संस्था का पुस्तकालय विद्यार्थियों के हित में सेवारत है उसमें अशान्ति न होने दें | पुस्तकों व पत्र पत्रिकाओं को सुरक्षित लौटने तथा पुस्तकालय अधिकारियों, कर्मचारियों को अच्छी तरह सेवा करने का अवसर देने का उत्तरदायित्व सभी विद्यार्थियों का है |
10. पुस्तकालय से पुस्तकें प्राप्त करने में अनुभव होने वाले कठिनाइयों के विषय में विद्यार्थी प्राचार्य से सीधे न मिल सकेंगे, उन्हें पुस्त्काल्याध्यक्ष/ पुस्तकालय समिति के प्रभारी अध्यापक अथवा समिति के सदस्यों को लिखित रूप में अपनी कठिनाइयां देकर निवारण की प्रतीक्षा के उपरान्त ही प्राचार्य से मिलना चाहिए |
11. एम०ए० कक्षाओं के छात्रों को पुस्तकालय कार्ड तथा पुस्तकें तभी दी जायेगी जब वे अपने विभागाध्यक्ष की लिखित संस्तुति प्रस्तुत करेंगे |